हमारी सोच

आजसू पार्टी सामाजिक समानता की वकालत करती है। संविधान प्रदत्त शक्तियों , अधिकारों को आम जनों तक एवं सभी वर्गों तक पहुँचाना पार्टी का मुख्य उद्देश्य है। आजसू पार्टी समाज के कमजोर तबकों एवं झारखंड के लोगों के हित के लिए लगातार संघर्ष करने में विश्वास रखती है। पार्टी झारखंड के आंदोलनकारी शहीद निर्मल महतो , स्व बिनोद बिहारी महतो , रघुनाथ महतो , बिरसा मुंडा , सिद्धु – कान्हू एवं अन्य अमर शहीद क्रांतिकारियों को अपना आदर्श मानती है।

इन अमर क्रांतिकारियों ने झारखंड के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। कई लोगों को जेल जाना पड़ा था। पार्टी अमर शहीदों के सपनों को पूरा करने के लिए लगातार प्रयत्नशील है। गरीब , अत्यंत पिछड़े , सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना पार्टी की प्राथमिकता है।

आजसू पार्टी के युवा नेता एवं केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो अमर शहीदों के सपनों के झारखंड निर्माण के लिए सामाजिक और वैचारिक क्रांति को नई दिशा प्रदान कर रहे हैं।

झारखंडी अस्मिता

झारखंडी अस्मिता की रक्षा में बाधक बन रही आंतरिक कारकों , आंतरिक चुनौतियौं, बाहरी शक्तियों के अतिक्रमण को रोकना पार्टी अपनी प्राथमिकता मानती है। झारखंडी अस्मिता को बरकरार रखने के मार्ग में बाधा बन रही स्थितियों एवं उसके लिए जिम्मेवार वाह्य कारणों कोजड़ से खत्म करना पार्टी की सोच है। झारखंडीअस्मिता की मुख्य चुनौतियों में बाहरी लोगों के सांस्कृतिक , धार्मिक आरोपण के साथ ही लुटेरी एवं विस्थापित करने वाली विकास नीति के खिलाफ लड़ाई लड़कर पार्टी समाज में सामंजस्य स्थापित करना चाहती है। लूट,दमन एवं विस्थापन का कारण बनने वाली शक्तियों के खिलाफ संगठित लड़ाई की कमजोरियों को पहचानने के लिए पार्टी लगातार जमीनी स्तर पर संघर्ष कर रही है |आदिवासियों एवं झारखंडियों की दुर्दशा के लिए जिम्मेवार कारकों के खिलाफ उलगुलान का नेतृत्व पार्टी कर रही है।

झारखंडी भाषा – संस्कृति

झारखंडी भाषा-संस्कृति , मौलिकता को बचाने के लिए सामाजिक एवं राजनीतिकस्तर पर एकजुट होकर पार्टी चुनौतियों से निपटने के लिए संघर्ष कर रही है क्योंकि झारखंडी अस्मिता के नाम पर ही झारखंड राज्य का निर्माण हुआ था। अपनी अस्मिता को अक्षुण्ण रखने के लिए आजसू पार्टी अनैतिक शक्तियों से लड़ाई लड़ रही है।

वंचितों को हक और अधिकार

सामाजिक रूप से समानता की स्थिति को कायम रखने के लिए पार्टी कृतसंकल्पित है। स्वास्थ्य समानता, आर्थिक समानता, तथा अन्य सामाजिक सुरक्षा को पूर्ण रूप से धरातल पर लागु करना पार्टी का प्रयास है।समाज के सभी व्यक्तियों को सामाजिक आधार पर समान महत्व प्राप्त हो लोगों के बीच अवसर की समानताएं हो इसके आजसू पार्टी अपने ऐजेंडे पर लगातार कार्य कर रही है। निरंकुश शासकों,अन्यायपूर्ण सामाजि व्यवस्थाओं और अलोकतांत्रिक नीतियों के खिलाफ पार्टी अपने अस्तित्व काल से ही संघर्ष करती रही है।

धर्मनिरपेक्षता

सेक्युलर का वास्तविक अर्थ पंथनिरपेक्ष होता है न कि धर्म निरपेक्ष। अंग्रेजी शब्दकोश में ‘सेकुलरिज्म’ का अर्थ बताया गया है कि वो संवैधानिक सिद्धांत या नियम, जिसके आधार पर सरकार और उसके कर्मचारी सभी धर्मों के प्रति समान और सम्मान का भाव रखते हैं तथा धर्म और धर्मगुरुओ से दूरी बनाये रखते हैं, ‘सेकुलरिज्म’ कहलाता है।इसलिए पार्टी धर्मनिरपेक्षता को लेकर सजग है और भारतीय संविधान की मूल भावना को लेकर गंभीर भी है।

महिला सशक्तिकरण

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए , समाज में उनके वास्तविक अधिकार को दिलाने के लिए उन्हें सक्षम बनाने के लिए पार्टी निरंतर प्रयत्नशील है। अपने इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पार्टी में महिला मोर्चा का भी गठन किया है। पार्टी मानती है कि “देश की तरक्की के लिये पहले हमें महिलाओं को सशक्त बनाना होगा”। हमारा मानना है किएक बार जब महिला अपना कदम उठा लेती है, तो परिवार आगे बढ़ता है, गाँव आगे बढ़ता है और राष्ट्र-राज्यविकास की ओर बढ़ता है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिये पार्टी गंभीर है। समाज में उनके अधिकारों और मूल्यों को मारने वाले उन सभी ताकतों को पार्टी रोकने का प्रयास कर रही है।

UPCOMING EVENTS