processing...
AJSU Logo
जनसंग्रह-धनसंग्रह

झारखंड की वर्तमान परिस्थितियों का आंकलन करते हुए हम दूरगामी राजनीतिक सोच के साथ आगे बढ़ रहे है। हम विकास की बुनियाद आधारित राजनीति करते हैं। झारखंडी विचारधारा की राजनीति करते हैं। लोगों के दिलों में जगह बनाने की राजनीति करते हैं। जनता को जागृत करना, जनता के बीच रहना तथा उनकी आवाज़ को सड़क से लेकर सदन तक पहुँचाना ही आजसू पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का मूल मंत्र है। झारखंडी मूल्यों, संस्कृति एवं स्वाभिमान की सुरक्षा आजसू पार्टी का एकमात्र उद्देश्य एवं लक्ष्य है। हमारी लड़ाई अपने समाज व संस्कृति की रक्षा के लिए है। हमें एकजुट होकर झारखंडी रीत, नीत और गीत की रक्षा करनी होगी।

आजसू पार्टी की समझ है कि जनसंग्रह-धनसंग्रह अभियान के साथ नैतिक व राजनीतिक जवाबदेही को और मजबूत करें। इस तौर-तरीके से एक नई राजनीतिक संस्कृति पैदा करें। जनमानस के साथ चलना पार्टी की प्रतिबद्धता रही है। कई मुहिम, संघर्ष और आंदोलन की साक्षी रही पार्टी के इस अभियान का मकसद स्पष्ट और व्यापक है। कार्यकर्ता, समर्थक, जनता के मन में कोई सवाल आए, उससे पहले यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि आपसी जुड़ाव के रिश्ते को और मजबूत करने के लिए यह रास्ता चुना गया है।

आजसू पार्टी जनता की अप्रत्यक्ष भागीदारी को प्रत्यक्ष रूप से आगे लाना चाहती है। इसी लक्ष्य के साथ हम "जनसंग्रह- धनसंग्रह" के माध्यम से आप सभी को अपने आजसू परिवार में शामिल करने का प्रयास कर रहे हैं। जनसंग्रह-धनसंग्रह आम जनता और आजसू पार्टी के बीच एक सेतु के रुप में कार्य करेगा। जनसंग्रह हमारे लिए यज्ञ के समान है। पवित्र और विचारों से ओत-प्रोत। जबकि धनसंग्रह इस यज्ञ को सफल बनाने का एक माध्यम।

हमारा संघर्ष एवं हमारी यह लड़ाई जारी रहे, इसके लिए हमें आपके सहयोग की जरुरत है। जिनसे जितना बन पड़े सहयोग कीजिए। हमारी तरफ से कोई बाध्यता नहीं होगी। पर जोर जरूर होगा कि आम-अवाम के साथ पार्टी का हर कार्यकर्ता, समर्थक इस अभियान में अपनी सहभागिता जरूर सुनिश्चित करें।

लोकहित के साथ जमीन से जुड़े और जन मुद्दे हमारे लिए सर्वोपरि रहे हैं। जनसंग्रह-धनसंग्रह अभियान इसे नया तेवर देगा। आगे बढ़ने और राजनीतिक हालात बदलने का साहस देगा। सामूहिकता और जनभागीदारी की भावना का संचार करेगा। खुले दिल से आपके स्नेह और सहयोग की अपेक्षा के साथ।

धन्यवाद !!!

Contact Us:
mail@ajsuparty.org
7979988901

Terms & Conditions:

You agree to share information entered on this page with AJSUPARTY (owner of this page) and Razorpay, adhering to applicable laws.

AJSU Party Donation
Do you hold a position in party?
.00