आजसू की स्वराज स्वाभिमान जनादेश यात्रा कल, तैयारियां पूरी

दिनांक: 01.10.2019

प्रेस विज्ञप्ति

आजसू की स्वराज स्वाभिमान जनादेश यात्रा कल, तैयारियां पूरी

सिल्ली और तमाड़ में यात्रा की अगुवाई करेंगे सुदेश कुमार महतो 

रांची। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर दो अक्तूबर को आजसू पार्टी राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्वराज स्वाभिमान जनादेश यात्रा निकालेगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस यात्रा के जरिए गांधी के स्वराज की अवधारणा को पार्टी मजबूती से उठाएगी। साथ ही सामाजिक न्याय और झारखंड के क्षेत्रीय सवालों तथा विचारों के आधार पर जनमत तैयार किया जाएगा।

 
स्वराज स्वाभिमान जनादेश यात्रा की कमान खुद पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो संभाल रहे हैं। इसके अलावा पार्टी के सांसद, विधायक, केंद्रीय पदाधिकारी और जिला अध्यक्षों, सचिवों के साथ सभी सहयोगी इकाई के नेता, कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

 

पिछले साल दो अक्तूबर को सुदेश कुमार महतो ने स्वराज स्वाभिमान यात्रा की शुरुआत की थी। पार्टी का मानना है कि महात्मा गांधी की 150वीं जंयती राजनीतिक और सामाजिक तौर पर भागीदारी बढ़ाने तथा लोगों के बीच विश्वास और सहयोग का संबंध कायम करने का एक मुकम्मल मौका है। साथ ही पार्टी के सभी नेता, कार्यकर्ता झारखंड के नवनिर्माण का संकल्प दोहराएंगे। इस यात्रा के जरिए उन विषयों के मूल्यांकन भी किए जाएंगे जिन्हें इस राज्य में मौके और वक्त के हिसाब से मोड़े जाते हैं या फिर छोड़े जाते हैं।

 
अगले कुछ ही दिनों में झारखंड में विधानसभा चुनाव है। लिहाजा पार्टी इस यात्रा के जरिए स्वराज, स्वाभिमान के मूल मंत्र के साथ जनादेश के लिए आम लोगों के बीच जाएगी। इसी यात्रा के जरिए पार्टी के कार्यकर्ता लोगों को बचाएंगे कि झारखंड में पिछड़े, अनसूचित जनजाति तथा अनूसचित जाति की आरक्षण की सीमा 73 फीसदी करने के लिए पार्टी अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है। इस यात्रा के साथ पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर पहुंचेंगे और पार्टी के विचारों और चुनावी एजेंडे की भी जानकारी देंगे।
 
पार्टी इसका पक्षधर रही है कि झारखंड राज्य के किसान, मजदूर, महिला, व्यापारी, छात्र, खिलाड़ी के अलावा सामाजिक, सांस्कृतिक सरोकारों और आंदोलनों से जुड़े लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ें, जिससे एक सशक्त और जनप्रिय सरकार बनाने में आपकी भूमिका साफ दिखे।
 
कौन नेता कहां यात्रा की अगुवाई करेंगे-

 
पार्टी अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो तमाड़ तथा सिल्ली में, सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी रामगढ तथा माण्डू में, मंत्री रामचन्द्र सहिस जुगसलाई तथा ईचागढ़ में, विधायक राजकिशोर महतो टुंडी तथा डुमरी में, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक चंदनकियारी में, पार्टी के महासचिव लम्बोदर महतो गोमिया तथा बेरमों में, रौशनलाल चौधरी बड़कागांव में, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, नजरूल हसन हासमी एवं डॉ दीपक कुशवाहा हटीया में, केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत खिजरी में, केंद्रीय महासचिव राजेंद्र मेहता कांके एवं मांडर में, केंद्रीय सचिव रफिक अनवर जमशेदपुर में, धनबाद जिला अध्यक्ष मंटू महतो सिंदरी में, सुभाष राय बाघमारा में, स्वपन सिंहदेव चक्रधरपुर में, सुबोध प्रसाद लोहरदगा में, विकास राणा सिमरिया में, प्रो0 श्याम मुर्मू मंझगांव में, सागेन हांसदा मनोहरपुर में, सतीश कुमार पलामू में, गुप्तेश्वर ठाकुर गढ़वा में, इम्तियाज अहमद नजमी पांकी में, सहित अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी पार्टी के वरीय नेता पदयात्रा में शामिल होंगे।
 
तमाड विधानसभा में बराहातु चौक से प्रोजेक्ट हाई स्कूल अड़की तक, सिल्ली विधानसभा में पतराहातु से राहे तक, रामगढ़ विधानसभा में सुभाष चौक से लोहार टोली चट्टी बाजार होते हुए गांधी स्मारक तक, चंदनकियारी विधानसभा में आदरकुडी से बाटबोवा, कोलियादाग, घाघरी, हुटुपाथर, मोदीडीह, खेदाडीह, रोहणीगड़ा, खेराबेड़ा होते हुए दुबेकट्टा मोर तक, कांके विधानसभा में बिरसा ऐग्रीकल्चर कॉलेज गेट से कांके रोड़ होते हुए गांधी स्मारक, मोराबादी मैदान तक, खिजरी विधानसभा में टाटीसिलवे से शहीद निर्मल महतो प्रतिमा के समक्ष से गोंदली पोखर तक, माण्डू विधानसभा में नयामोड से कुज्जू, श्रीराम चौक, मुरपा, बोंगाबार होते हुए दिग्वार तक, बड़कागांव विधानसभा में मध्कम्म चौक, बिरसा चौक, भूरकुंडा बाजार होते हुए थाना चौक तक, जुगसलाई विधानसभा में रहेर गोड़ा रेलवे फाटक टेम्पू स्टैंड, गदड़ा कॉलेज मैदान तक, गोमिया विधानसभा में करमा टांड, गोमिया मोड़, हजारी मोड़ तक, डुमरी विधानसभा में निमिया घाट से धुजाडीह तक चक्रधरपुर विधानसभा में चक्रधरपुर प्रखण्ड से बिरसा मुण्डा चौक तक। साथ ही अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी अलग-अलग रूट पर स्वराज स्वाभिमान जनादेश यात्रा निकाला जाएगा।

 
डॉ देवशरण भगत