मांडर और लोहरदगा में बूथ प्रभारी सम्मेलन में भाग लेंगे सुदेश महतो

 
 

दिनांक: 17.10.2019

 

प्रेस विज्ञप्ति

 
 

मांडर और लोहरदगा में बूथ प्रभारी सम्मेलन में भाग लेंगे सुदेश महतो

 
 
रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो कल 18 अक्टूबर को मांडर और लोहरदगा विधानसक्षा क्षेत्र के दौरे पर जाएंगे। मांडर और लोहरदगा में बूथ प्रभारियों एवं चूल्हा प्रमुखों के साथ सम्मेलन कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। 
 
गौरतलब है कि आजसू पार्टी ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ प्रभारी एवं चूल्हा प्रभारियों का मनोनयन किया है। सभी बूथों में 25-25 बूथ प्रभारी एवं चुल्हा प्रमुख बनाएं गए है। सभी बूथ प्रभारी एवं चूल्हा प्रमुख पार्टी की नीति और विचारों को घर-घर पहुंचाने में जुटे हैं। बूथ प्रभारी एवं चूल्हा प्रमुखों को पूर्व में ही कई निर्देश दिए गए हैं। केंद्रीय अध्यक्ष सभी बूथ प्रभारियों एवं चुल्हा प्रमुखों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे।
 
डॉ देवशरण भगत