कल से अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में बूथ प्रभारियों और कार्यकर्ताओं को लामबंद करेंगे सुदेश कुमार महतो

दिनांक: 10.10.2019
 
प्रेस विज्ञप्ति
कल से अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में बूथ प्रभारियों और कार्यकर्ताओं को लामबंद करेंगे सुदेश कुमार महतो
रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो कल दिनांक 11 अक्तूबर से चुनावी मुहिम को आगे बढ़ाएंगे। कल 11 अक्टूबर को वे तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के बूथ प्रभारियों की बैठक करेंगे। यह बैठक तमाड़ स्थित सलगाडीह में होगी। इससे पहले तमाड़ में महिला सम्मेलन किया जा चुका है। साथ ही बूथ प्रभारियों को भी कई बिंदुओं पर काम सौंपा गया है।
 
11 अक्तूबर को होने वाली बैठक में पूर्व में दिए गए निर्देश की समीक्षा के साथ चुनावी तैयारियों की जानकारी ली जाएगी। इसके लिए बुंडू प्रखंड प्रभारी हरिहर महतो को पहले ही जिम्मेदारी दी गई है।
12 अक्तूबर को पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष डुमरी और गोमिया विधानसभा क्षेत्र के बूथ प्रभारियों की बैठक करेंगे। डुमरी विधानसभा क्षेत्र की बैठक नवाडीह प्रखंड स्थित मॉडर्न डॉकबंगला में होगी। 
 
इसी दिन गोमिया विधानसभा क्षेत्र में मिलन समारोह का आयोजन होगा। इसमें पार्टी के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, महासचिव डॉ लंबोदर महतो भी मौजूद रहेंगे। मिलन समारोह में कई दलों के कार्यकर्ता आजसू पार्टी में शामिल होंगे।
13 अक्तूबर को सुदेश कुमार महतो चक्रधरपुर और मनोहरपुर के दौरे पर जाएंगे एवं दोनों विधानसभा क्षेत्र के बूथ प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। 
15 अक्तूबर को आजसू प्रमुख सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर जाएंगे। सिमरिया में चूल्हा प्रमुखों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। इससे पहले सिमरिया में महिला सम्मेलन और बूथ प्रभारियों की बैठक की जा चुकी है। गौरतलब है कि आजसू पार्टी ने सिल्ली समेत कई विधानसभा क्षेत्रों में चूल्हा प्रभारियों का मनोनयन किया है। सभी चूल्हा प्रमुख पार्टी की नीति और विचारों को घर-घर पहुंचाने में जुटे हैं।
  
इससे पहले सितंबर महीने में आजसू प्रमुख झारखंड में सिमरिया, इचागढ़, चक्रधरपुर, कांके, खिजरी, बड़कागांव, चंदनकियारी, मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र में महिला समूहों का सम्मेलन कर चुके हैं। साथ ही बूथ प्रभारियों की बैठकें भी हुई है। दूसरे चरण में उसी मुहिम को आगे बढ़ाने की तैयारी है।
डॉ देवशरण भगत