पाण्डेय गणपत राय

1857 के विद्रोह में पाण्डेय गणपत राय ने बड़कागढ़ स्टेट के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के साथ विद्रोह का बिगुल बजाया था। दोनों ने स्वाधीनता आंदोलन में अपनी शहादत दी।

कौन थे

अमर शहीद पाण्डेय गणपत राय का जन्म 17 जनवरी 1809 को लोहरदगा जिले के भौरों गांव में हुआ था। वह नागवंशी राज्य की राजभाषा नागपुरी तथा फारसी और उर्दू के प्रकांड विद्वान थे। वह नागवंशी राजा के सफल दीवान थे। उनके पिता का नामबिशुन राय था।

योगदान

एक अगस्त, 1857 को हजारीबाग तथा रांची में अंग्रेजी सेना की टुकड़ियों के हिंदुस्तानी सिपाही बगावत पर उतर आए। छोटानागपुर की आजादी की घोषणा कर दी गई। भौरों में राजधानी स्थापित कर शासन के खिलाफ बगावत की। उन्हें 21 अप्रैल 1858को फांसी दे दी गयी।