शेख भिखारी

1857 ई.के विद्रोह उन्होंने अपनी वीरता, साहस, बुध्दि एवं राजनीति से अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिये। टिकैत उमरांव सिंह के साथ मिलकर उन्होंने पिठोरिया तक अंग्रेजों को छकाया।

कौन थे

रांची जिले के ओरमांझी थाना अंतर्गत खुदिया गांव में 1819 में जन्मे शेख भिखारी की गिनती स्वतंत्रता संग्राम के महान नायकों में होती है। इनके पिता का नाम पहलवान था। हजारीबाग के विद्रोहियों से संपर्क कर अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह की शुरूआत की। चुटुपाल में फांसी दी गई।

योगदान

शेख भिखारी ने टिकैत उमराव सिंह के साथ मिलकर अंग्रेजों की नाकाबंदी की। रांची को अंग्रेजों के चंगुल से आजाद करा लिया गया। वीर कुंवर सिंह की स्थिति कमजोर होने लगी तो विद्रोहियों ने रांची खाली करके कुंवरसिंह की सहायता की। चतरा में उनकी मुठभेड़ अंग्रेजी सेना से हुई।