सुदेश महतो ने गोमिया के स्वांग में कार्यकर्ता समागम में भरा जोश, बताये इरादे, विरोधियों पर साधे निशाने

ऽ      नई सोच नए विचार के संकल्पों के साथ गिरिडीह में सबसे बड़ी जीत हासिल करेंगे-सुदेश महतो

ऽ      गिरिडीह में हमारी जीत विकास के मुद्दे और देश हित के सवालों पर होगा-चन्द्रप्रकाश

ऽ      गोमिया के स्वांग में कार्यकर्ता समागम, भरा जोश बताये इरादे, विरोधियों पर साधे निशाने

ऽ      हजारो लोगों ने विभिन्न दलों को छोड़कर आजसू का दामन थामा

रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि आजसू पार्टी में हर कार्यकर्ता लीडर है। कार्यकर्ताओं के दृढ़ निश्चय, बजुर्गों के आशीर्वाद और महिलाओं के साथ से गिरिडीह में सबसे बड़ी जीत हासिल करेंगे। गिरिडीह संसदीय क्षेत्र के चुनाव में 41 दिन बचे हैं। अब दिन हो या रात, वक्त का फर्क खत्म होगा। गली, गांव, डगह-शहर कोई कार्यकर्ता चौन से नहीं बैठेगा। गर्मी का तापमान पीछे छूटेगा और आजसू का चुनावी तापमान जोर होगा। नई सोच नए विचार के संकल्पों के साथ गिरिडीह में चंद्रप्रकाश चौधरी की सबसे बड़ी जीत होगी। एनडीए राज्य के सभी 14 लोकसभा क्षेत्र में विजय हासिल करेगी।

गोमिया के स्वांग में आयोजित कार्यकर्ता समागम में वे बोल रहे थे। इस समागम में हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। श्री महतो ने कहा है कि गिरिडीह की सीट आजसू को मिलने और चंद्रप्रकाश चौधरी के मैदान में उतरने के साथ ही लोगों में उत्साह का स्वतः संचार हुआ है। जगह-जगह से संवाद और संपर्क का सिलसिला तेज हुआ है। इससे हमारे भी हौसले बढ़े हैं।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में देश के बारे में ज्यादा सोचा जाता है। एक साधारण परिवार भी देश के बारे में सोचता है। देश कौन चला सकता है। किसके हाथों में देश सुरक्षित है। इन सवालों का जवाब एक आम आदमी को भी पता है। यह सच है कि 130 करोड़ के इस देश में कोई जनता का भरोसा कोई जीत सकता है कि वह है नरेंद्र मोदी। इसी भरोसे को इस प्रदेश में स्थापित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विषय हमारे लि बेहद अहम हैं, लेकिन राष्ट्रीय पैमाने पर उसी शक्ति का साथ देंगे, जिसके हाथों में देश सुरक्षित होगा।

श्री महतो ने सीधे तौर पर नाम लिए बिना विरोधी दलों को निशाने पर लेते हुए कहा कि जो लोग 1970 में जिन सवालों की बात करते थे आज भी वही सवाल पर बात करते हैं। वेलोग कहते हैं कि  मौका मिला, तो राज्य के हालात बदलेंगे। उन्हें और कितने मौके चाहिए. केंद्रीय कोयला मंत्री रहे। झारखंड में मुख्यमंत्री भी रहे। दिल्ली जाकर राज्य के हर वोट की कमीत लगा आते हैं। उनसे सावधान रहने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा के लिए प्रतिनिधि मायने रखता है। चंद्रप्रकाश चौधरी वे शख्स हैं जो गिरिडीह को ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। यहां की समस्या और विषयों को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करेंगे। और उसके समाधान का रास्ता निकालेंगे। हम उस वादे से भी पीछे नहीं हटने वाले कि चंद्रप्रकाश चौधरी और आजसू पार्टी गिरिडीह के 17 लाख वोटरों के परिवार का हिस्सा बनेंगे। सुख- दुख का साथी बनेंगे। आजसू परिणामों की चिंता नहीं करती। आजसू गरीब- गुरबों और गांव का हमसफर बनना जानती है।

मंच पर मौजूद श्री सुदेश महतो, श्री चन्द्र प्रकाश चौधरी , डॉ लम्बोदर महतो एवं अन्य

सिर्फ पांच साल में बदलेंगे सूरतः चंद्रप्रकाश चौधरी

कार्यकर्ता समागम में आजसू के उम्मीदवार चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि सिर्फ पांच साल में गिरिडीह संसदीय क्षेत्र की सूरत बदल देंगे। पहले से इस इलाके से हमारा संपर्क रहा है। और हाल के महीने भर में एक-एक समस्या को करीब से देख-समझ लिया है। पार्टी के कार्यकर्ता हर घर तक पहुंचे। अपनी नीति और सिद्धांत बताएं। कार्यकर्ता आपस में समन्वय स्थापित करें। विरोधियों की किसी बातों पर ध्यान नहीं दें। आजसू रणनीति के साथ चुनाव लड़ती है। और गिरिडीह में हमारी जीत विकास के मुद्दे और देश हित के सवालों पर होगी। भाजपा-ाजसू का गठबंधन गिरिडीह संसदीय क्षेत्र की नई दिशा तय करेगा। उन्होंने कहा गिरिडीह संसदीय क्षेत्र के आगे बढ़ने की तमाम संभावनाओं को वे सफलता में बदलेंगे। आजसू के कार्यकर्ताओं में चुनाव जीतने का माद्दा है। राज्य में गिरिडीह को सबसे शीर्ष संसदीय क्षेत्रों में लाने के लिए सिर्फ पांच साल काफी होंगे।

समागम को आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव डॉ लम्बोेदर महतो, काशीनाथ सिंह, राजेश विश्वकर्मा, रामविलास महतो, बबिता देवी, बबिता देवी, सविता देवी, जगदीश स्वर्णकार, प्रभु स्वर्णकार, बबलू तिवारी, मनोज केवट, नवीन महतो, मिन्हाज अंसारी ने भी  संबोधित किया।