2 अक्टूबर को ‘स्वराज स्वाभिमान जनादेश यात्रा’ तैयारी जोरों पर

दिनांक: 30.09.2019
 
प्रेस विज्ञप्ति
2 अक्टूबर को ‘स्वराज स्वाभिमान जनादेश यात्रा’ तैयारी जोरों पर
रांची। 2 अक्टूबर, महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती के अवसर पर राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्र में आजसू पार्टी द्वारा ‘स्वराज स्वाभिमान जनादेश यात्रा’ आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भगवान बिरसा मुण्डा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।  
पार्टी 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती को पार्टी एक विचार एवं संघर्ष को गति देने के रूप में मनाते रही है। 2013 में विशेष राज्य की मांग को लेकर ऐतिहासिक बरही से बहरागोड़ा तक 343 किमी का मानव श्रृंखला आयोजित कर जनता ने अपने हक की बात रखने का काम  किया था। 2 अक्टूबर 2018 में केंद्रीय अध्यक्ष ने स्वाराज स्वाभिमान यात्रा का शुभारंभ किया था जिसके तहत करीब 2000 गांवों में जनसंवाद कर लोगों की जनाकांक्षाएं एंव भावनाओं से अवगत हुए थे। पार्टी झारखण्ड के बहुसंख्यक आबादी के सामाजिक न्याय और उनके हक के लिए सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष करती रही है। 
पार्टी का मानना है कि राज्य में हर वर्ग के लोगों को समानुपातिक भागीदारी उसकी आबादी के अनुपात में मिले, इसके लिए आजसू पार्टी लगातार संघर्षरत है. पार्टी कार्यकर्त्ता लोगों के बीच लगातार बने रहें. पार्टी के विचारों से लोगों को जोड़ते रहें. निश्चित तौर पर पार्टी का मिशन 2019 का लक्ष्य प्राप्त होगा। 
कंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी ने कहा कि संविधान में सबों के लिए समानता के अवसर दिए गए हैं। आजसू पार्टी ने पहले स्वराज के लिये संघर्ष किया था, अब पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशत, अुनसूचित जनजाति के लिए 32 प्रतिशत और अुनसूचित जाति के लिए 14 प्रतिशत आरक्षण के लिए आवाज बुलंद करती रही है। पार्टी कार्यकर्त्ता जनता के बीच जाकर पार्टी के संदेशों को रखे. चुनाव परिणाम पार्टी की उम्मीदों के अनुरूप होगा।
सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के वरीय नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो तमाड़ तथा सिल्ली में, चन्द्र प्रकाश चौधरी रामगढ तथा माण्डू में, राम चन्द्र सहिस जुगसलाई तथा ईचागढ़ में, राजकिशोर महतो टुंडी तथा डुमरी में, उमाकांत रजक चंदनकियारी में, लम्बोदर महतो गोमिया तथा बेरमों में, रौशनलाल चौधरी बड़कागांव में, हसन अंसारी एवं डॉ दीपक कुशवाहा हटीया में, डॉ देवशरण भगत खिजरी में, राजेंद्र मेहता कांके एवं मांडर में, रफिक अनवर जमशेदपुर में, मंटू महतो सिंदरी में, सुभाष राय बाघमारा में, स्वपन सिंहदेव चक्रधरपुर में, सुबोध प्रसाद लोहरदगा में, विकास राणा सिमरिया में, प्रो0 श्याम मुर्मू मंझगांव में, सागेन हांसदा मनोहरपुर में, सतीश कुमार पलामू में, गुप्तेश्वर ठाकुर गढ़वा में, इम्तियाज अहमद नजमी पांकी में सहित अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी पार्टी के वरीय नेता पदयात्रा में शामिल होंगे।
डॉ देवशरण भगत