डोमन सिंह मुण्डा आजसू बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष चुने गए

डोमन सिंह मुण्डा आजसू बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष चुने गए

रांची। आज हरमू, रांची स्थित आजसू पार्टी प्रधान कार्यालय में आजसू बुद्धिजीवी मंच का प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से श्री डोमन सिंह मुण्डा आजसू बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष चुने गए।

आजसू पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो ने श्री डोमन सिंह मुण्डा जी को आजसू बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी, उन्होंने कहा कि श्री मुण्डा जी लम्बे समय तक प्रशासनिक सेवा में रहें हैं। उनके अनुभव आजसू बुद्धिजीवी मंच एवं पार्टी के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे।

बैठक में जे एन सिंह, प्रो0 यु सी मेहता, मुकुंद मेहता, शिव शंकर प्रसाद, रत्नेश गुप्ता, वायलेट कच्छप, ललित सिंह, शंभू सिंह, लम्बोदर महतो, ओ पी अग्रवाल, कामेश्वर प्रधान, जितेंद्र सिंह, हिमांशु महतो इत्यादि मुख्य रूप से शामिल रहें।

मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक राजकिशोर महतो, राम चंद्र सहिस, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक, डॉ देवशरण भगत, हसन अंसारी, राजेंद्र मेहता, बनमाली मंडल, नईम अंसारी इत्यादि ने श्री डोमन सिंह मुण्डा के आजसू बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी।