22 अप्रैल को चन्द्रप्रकाश करेंगे नामांकन

रांची। गिरिडीह लोकसभा सीट के लिए एनडीए गठबंधन की ओर से आजसू पार्टी उम्मीदवार चंद्रप्रकाश चौधरी 22 अप्रैल को नामांकन दायर करेंगे। केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की अध्यक्षता में आज पार्टी मुख्यालय में आयोजित बैठक में इस पर फैसला लिया गया। झारखंड में सभी लोकसभा सीटों पर एनडीए उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए योजना बनायी गयी। बैठक में चार लोकसभा क्षेत्रों रांची, खूंटी, चतरा, पश्चिमी सिंहभूम के विधानसभा प्रभारी भी उपस्थित थे।

श्री महतो ने कहा कि आजसू पार्टी प्रत्येक पंचायत से लेकर जिला स्तर तक सभी बूथों पर सामंजस्य एवं समन्वय स्थापित कर एनडीए प्रत्याशियों की जीत के लिए अपने दायित्व का निर्वाहन करेगी। पार्टी के सभी कार्यकर्ता इस काम में अपनी भूमिका पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।

बैठक में मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, हसन अंसारी, राजेंद्र मेहता, मनोज चंद्रा, रामलाल मुंडा, बिरसा मुंडा, नंदलाल बिरूआ इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

डॉ देवशरण भगत