बीके चांद साहब के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए सुदेश

आजसू बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष और पूर्व प्रशासनिक अधिकारी बीके चांद के श्राद्ध कार्यक्रम में शुक्रवार को पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

मोराबादी स्थित कुसुम विहार में श्राद्ध कार्यक्रम के तहत ब्रहमभोज का आयोजन था। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के साथ पूर्व मंत्री उमाकांत रजक, पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, महासचिव राजेंद्र मेहता समेत कई लोग इसमें शामिल हुए, साथ ही इन नेताओं ने चांद साहब के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं चांद साहब के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया।

NEW EVENTS ARE COMING